कटनीमध्य प्रदेश

अपंगता राशि घोटाला: गरीब और विकलांग का पैसा अधिकारियों ने हड़प लिया

अपंगता राशि घोटाला:

गरीब और विकलांग का पैसा अधिकारियों ने हड़प लिया

कटनी, विजयराघवगढ़। जनपद के अधिकारियों द्वारा स्वीकृत अपंगता सहायता राशि का भयंकर घोटाला सामने आया है। भोला भूमिया, ग्राम सलैया बड़गैयां के अनुसार, उनकी स्वीकृत राशि 2 लाख रुपये शाखा प्रभारी फूलचंद्र पयासी और उनके परिचितों द्वारा जानबूझकर दूसरे व्यक्ति के खाते में डाल दी गई। इस घोटाले ने सरकारी योजनाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
भोला भूमिया ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2022 में म.प्र. भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल योजना के तहत अपंगता सहायता राशि के लिए आवेदन किया था। पंजीकरण के बावजूद उनके खाते में राशि नहीं आई। जब उन्होंने शाखा प्रभारी से जानकारी ली, तो उन्हें गोलमोल और बहानेबाजी जवाब दिए गए।
बाद में पता चला कि उनकी राशि शाखा प्रभारी के परिचित, भीखम ढीमर के खाते में जमा कर दी गई। भोला ने आरोप लगाया कि यह जानबूझकर किया गया और वर्षों से चल रहा भ्रष्टाचार है। आवेदन जमा करने वाले गरीब और विकलांग लाभार्थियों को गुमराह करके राशि हड़पने की यह प्रवृत्ति लगातार जारी है।
भोला का कहना है कि इस तरह के घोटाले में प्रत्येक हितग्राही से 30-40 हजार रुपये की अवैध वसूली होती है। उन्होंने शाखा प्रभारी की व्यक्तिगत सम्पत्ति की भी जांच कराने की मांग की है, जिसमें बड़ी मात्रा में जमीन, वाहन और घर शामिल हैं।
भोला ने कलेक्टर को जनसुनवाई के मध्यम से शिकायत करते हुए तत्काल जांच दल गठित कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और राशि लाभार्थी को सीधे उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो गरीब और विकलांग व्यक्तियों के हक पर लगातार डाका डाला जाएगा। इस मामले को सरकारी योजनाओं और अधिकारियों की लगातार लापरवाही का गंभीर उदाहरण मान रहे हैं और प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button