अनियंत्रित होकर पल्टा बुलेरो वाहन : बाइक सवार को बचाते समय हुआ हादसा,पुलिस जांच में जुटि

सिवनी यश भारतlजिले के बरघाट थाना अंतर्गत बोरी कला ग्राम के समीप एक सड़क हादसा हो गया। जहां अनियंत्रित होकर बुलेरो वाहन पलट गया। जिसमें ड्राइवर सहित 2 लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार दोपहर के समय एक बुलेरो वाहन बोरी कला ग्राम के पास से गुजर रहा था। जिसके सामने अचानक बाइक सवार आ गया। जिसको बचाने के प्रयास में बुलेरो चालक ने गाड़ी का स्टेरिंग मोड़ दिया। जिसके कारण बुलेरो वाहन पलट गया। और ड्राइवर सुनील मेश्राम सहित एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने बरघाट पुलिस और 108 वाहन में दी।
जिसके बाद घायलो को सिविल अस्पताल बरघाट लाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। और स्थानीय लोगो की मदद से बुलेरो वाहन को खड़ा किया गया। जिस जगह यह हादसा हुआ वहां लोगो का व वाहनों का आना-जाना अधिक होता है।
यदि लोग मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल घटनाक्रम की पुलिस जांच कर रही है। बरघाट थाना प्रभारी मोहनीश सिंह ने बताता की बुलेरो वाहन पलटने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है।







