जबलपुरमध्य प्रदेश
अधारताल में 3 लाख 50 हजार की चोरी : पूरा घर गया था दशहरा घूमने, चोरों ने किया घर साफ …देखें पूरा वीडियो….

जबलपुर, यशभारत। अधारताल के जय प्रकाश नगर में देर रात चोरों ने एक सूने घर का ताला तोड़कर, अलमारियों में रखे जेवरात और नगदी करीब साढ़े तीन लाख रुपये के पार कर दिए। जिस वक्त यह घटना हुई पूरा परिवार दशहरा घूमने गया था। जब वापस आकर देखा तो ताले टूटे हुए पड़े थे और घर का पूरा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। जिसके बाद पीडि़त ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर, आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज खंगाल रही है।
जानकारी अनुसार अनिल कुमार ने बताया कि वह जय प्रकाश नगर में रहता है और देर रात सपरिवार शहर में दशहरा घूमने गया था। जब रात करीब 12 बजे घर लौटा तो देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो कमरे और अलमारियों के लॉक भी टूटे थे और घर से नगदी और पैत्रिक जेवरात गायब थे। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।