जबलपुरमध्य प्रदेश
अधारताल में 20 हजार नगद, कंबल ले गए चोर : मायके से लौटी तो घर हो चुका था साफ

जबलपुर, यशभारत। अधारताल के सुभाष नगर में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर नगदी 20 हजार रुपए और चांदी के जेवरात समेत नए कंबल पार कर, रफूचक्कर हो गए। जिस समय यह घटना हुई पीडि़ता अपने पति के साथ मायके गई हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर, सीसीटीव्ही फुटेज खंगाल रही है।
जानकारी अनुसार सुभाष नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी रचना लोधी ने पुलिस को बताया कि वह मायके गोटेगांव चली गई थी। सुबह पड़ोसी विनोद मिश्रा से पता चला कि उसके घर का ताला टूटा है। इस सूचना पर वह लौटी तो घर के बाहर का दरवाजा खुला था। अंदर से एलईडी, लैपटॉप, सोने की अंगूठी, चांदी की 6 चूडिय़ां और 20 हजार रुपए, बायोमैट्रिक मशीन व नए कम्बल गायब थे। पुलिस ने दोनों प्रकरणों में चोरी का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।