जबलपुरमध्य प्रदेश

अधारताल में शीशी बम से हमला : दरबाजा जला, कार का बोनट हुआ खाक, बाल-बाल बचा अधेड़

जबलपुर, यशभारत। अधारताल के कंचनपुर में घर में सो रहे अधेड़ के मकान में शीशी बम से हमला किया गया। वारदात के दौरान जैसे ही अधेड़ ने अपने मकान के दरबाजे आग की लपटों से घिरे हुए देखे तो तत्काल पानी डालकर बुझा दिया। लेकिन वहीं खड़ी कार का बोनट जलकर राख हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर, अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी है।

जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि राजेश कुमार पटैल 54 वर्ष निवासी कंचनपुर ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि वह बीड़ी बनाने का व्यवसाय करता है । दरमियानी रात वह अपने घर मे सो रहा था आवाज आने पर उसने उठकर देखा तो दरवाजे के बाहर आग जल रही थी। उसने पानी डालकर आग बुझाई। पीडि़त ने पुलिस को बताया कि इसी दौरान उसने देखा कि किसी व्यक्ति ने उसके घर के सामने सीसी में पेट्रोल डाल कर आग लगाई हैं । जिससे दरवाजा जल गया है । इतना ही नहीं वहीं पास में खड़ी विकाश यादव की कार का बोनट के नीचे का भाग जलकर खाक हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button