जबलपुरमध्य प्रदेश

अधारताल में धूं-धूंकर जली बाइक : मामा के घर राखी देने गए भांजे की बाइक में लगा दी आग

जबलपुर, यशभारत। अधारताल की रेवा कॉलोनी में मामा के यहां राखी देने आए भांजे की बाइक जलाकर राख कर दी गई। जैसे ही धूं-धूंकर जल रही बाइक के धुंए का गुबार उठा, क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गयी। मामले में किसी अज्ञात आरोपी ने रंजिश भुनने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने पीडि़त भांजे की शिकायत पर मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि भूपेन्द्र कुशवाहा 23 वर्ष निवासी रेवा कालोनी, रामपुर थाना गोरखपुर ने पुलिस को बताया कि वह बाइक क्रमांक एमपी 17 एम एन 9274 से मामा रामचंद कुशवाहा के यहां संजय नगर राखी पहुंचाने आया था । बाइक मामा के घर के बाहर खडी कर अंदर चला गया था । देर रात जब बाहर आकर देखा तो बाइक मे आग लगी थी, जो पूरी तरह जल चुकी थी। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा देने से बाइक जल गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button