देश

अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार गंभीर : मच गया हड़कंप

सिवनी यश भारत-जिले के बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 44 श्रीवनी फिल्टर प्लांट के पास दोपहर के समय एक सड़क हादसा हो गया। जहां अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसके के कारण बाइक सवार गंभीर घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।

 

जानकारी के अनुसार एक बाइक में सवार होकर दुर्गा प्रसाद पिता मानक लाल शरणागत उम्र 45 वर्ष निवासी झिडिया पलारी कहीं जा रहा था। जब वह बंडोल थाना क्षेत्र के एनएच 44 श्रीवनी फिल्टर प्लांट के पास पहुंचा तो मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर मार दी। और मौके से फरार हो गया।

 

घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने बंडोल पुलिस और 108 वाहन में दी जिसके बाद घायल को गंभीर अवस्था मे अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसकी स्थिति को बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बंडोल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

 

बंडोल थाना प्रभारी राजेश कुमार दुबे ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया है। फिलहाल घटनाक्रम की जांच की जा रही है। और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। साथ ही टक्कर मारकर फरार होने वाले अज्ञात वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel