अज्ञात वाहन कि टक्कर से राहगीर की मौत : मोहगांव सड़क की घटना,नही हो पाई शिनाख्त,कुरई पुलिस जांच में जुटि

सिवनी यश भारत:-जिले के कुरई थाना अंतर्गत मोहगांव सड़क में एक हादसा हो गया जहां अज्ञात वाहन ने राहगीर व्यक्ति को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मोहगांव सड़क पर एक व्यक्ति पैदल जा रहा था जिसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
जिसके कारण उसकी मौत हो गई। देर रात कुछ लोगो ने व्यक्ति को सड़क पर मृत अवस्था मे देखा जिसकी जानकारी कुरई पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के ज़हव का पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। साथ ही घटनाक्रम की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ।
साथ ही मृतक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। कुरई थाने के एस.आई.अजय जायसवाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि मोहगांव सड़क पर अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मर्ग कायम कर शव पीएम के लिये भेजा गया है। मृतक के संबंध में कोई जानकारी नही मिल पाई है। जानकारी जुटाने सभी थाना क्षेत्रों में भी सूचना दी गई है। यदि कोई व्यक्ति मृतक को जानता हो या या उसके संबंध में जानकारी रखता हो तो कुरई पुलिस को जरूर बताएं।