जबलपुरमध्य प्रदेश

सागर लोकसभा में कांग्रेस का बेड़ा पार लगाने रामचंद्र ने कसी कमान  

सागर यशभारत (संभागीय ब्यूरो)/ आगामी चुनाव के मद्देनज़र सागर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस का बेड़ा पार लगाने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के लोकसभा प्रभारी रामचंद्र दांगी कमान को लगातार कसने का काम कर रहे हैं। उन्होंने यहां सागर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में हताशा से निकलकर जोश के साथ काम करने की नसीहत कार्यकर्ताओं को दी। इसके पहले उन्होंने खुरई में भी विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।

कांग्रेस के सागर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सागर लोकसभा के प्रभारी पूर्व विधायक श्री रामचंद्र दांगी उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने की। सम्मेलन का आयोजन विधानसभा की प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन के निवास पर आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि श्री रामचंद्र दांगी ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर धर्मांधता फैलाने का काम कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार ईडी के द्वारा कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टी के नेताओं को भयभीत कर पार्टी छोड़ने पर मजबूर कर रही है।कांग्रेस के सारे खाते सील कर दिए गए। कांग्रेस व अन्य पार्टी के बड़े से लेकर छोटे नेताओं तक के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर देशभर में डर और आतंक का माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस क्रांति वीरों की पार्टी है और हम सबको एकजुट होकर इसका सामना करने की आवश्यकता है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि आज कांग्रेस में नेता और कार्यकर्ताओं के बीच कोई फासला नहीं है। यह संघर्ष का दौर है जिसमें सभी को यह बात समझने होगी कि हम एक दूसरे के साथ मिलकर संगठित रहे तो भाजपा का सामना कर पाएंगे।

पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ कटारे ने कहा कि मोदी सरकार में गरीबों की संख्या 40 करोड़ से बढ़कर 81 करोड़ से ज्यादा हो गई है जिन्हें मुफ्त की योजनाओं का लालच देकर वोट कबड़ाने का काम किया जा रहा है लेकिन चुनाव के बाद ये योजनाएं बंद होने पर लोगों को भीख मांगने की नौबत आ जाएगी। देश में लगभग 25 लाख महिलाएं गायब है जिनपर केंद्र सरकार का कोई ध्यान नहीं है। जिला ग्रामीण अध्यक्ष आनंद अहिरवार ने कहा कि हम तो नीति और सिद्धांत पर चलने वाले लोग हैं। बेईमानी से चुनाव नहीं लड़ते। भाजपा झूठ और भ्रम का जाल फैलाकर वोट लूटती हैं। लेकिन इस बार जनता भाजपा का झूठ समझ गई है।

सम्मेलन का संचालन आशीष ज्योतिषी व आभार रामकुमार पचौरी ने व्यक्त किया। सम्मेलन में कैलाश सिंघई, सुरेंद्र चौबे, प्रदीप पाण्डेय,अजीम खान, रजिया खान, राहुल रजक आदि ने अपने विचार रखें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती निधी सुनील जैन, पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी, अमितराम जी दुबे, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डा संदीप सबलोक, मुकुल पुरोहित, सुरेंद्र सुहाने, गुड्डू राजा बुंदेला, अशोक श्रीवास्तव, प्रशांत समैया, रक्षा राजपूत, पुरषोत्तम चौबे, चक्रेश सिंघई, पी पी नायक, जीतेन्द्र रोहण, प्रवक्ता गण अभिषेक गौर, डा दिनेश पटेरिया, रवि सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा, समीर खान, पार्षद ताहिर खान, रौशनी वसीम खान, नीलोफर चमन अंसारी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, महेश जाटव, विजय साहू, राजा सेन, शैलेंद्र तोमर, डॉ चंद्रभान तिवारी, जमीर गब्बर पठान, कमलेश तिवारी, निशांत आचार्य, कुंज लड़िया, महेश अहिरवार, मुरलीधर चौधरी, हीरालाल, राखी अहिरवार, आनंद हेला, काशीराम, बिल्ली रजक, भैयन पटेल, मोती पटेल, गोपाल प्रजापति, संतोष प्रजापति, सागर साहू, जाहिद ठेकेदार, पप्पू गोस्वामी, अशोक नागवानी, पवन पटेल, शुभ्रा बनर्जी, रेखा सोनी, सुनीता जाटव, मीना पटेल, जगदीश साहू, ऋषि जाट, गोपी लाल यादव, मुकेश जैन, दयाल दास छाबड़ा सहित अनेक लोग उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button