डिंडोरी lआदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में आम आदमी बरसात के मौसम में कीचड़ में चलने को मजबूर है जहां एक ओर प्रशासन विकास के नाम पर करोड़ों खर्च कर रही है वहीं दूसरी ओर सड़क के लिए डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत अमरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मौहारी के ग्रामीण आज भी कीचड़ भरे रास्तों में आवा-जाही करने को मजबूर है। महत्वपूर्ण यह है कि ग्रामीणों ने सरपंच सचिव पर आरोप लगाया है कि वर्ष 2018 में मुख्य मार्ग से मूलचंद के घर तक बनाए जाने के लिए आवंटित किया गया था जहां बिना सड़क बने ही सड़क निर्माण में उपरोक्त लगभग 3 लाख राशि का आहरण किया गया हैl
वहीं इस संबंध में सरपंच ने बताया कि इस सड़क को बीजा में अन्यत्र जगह रोड़ बनाना बताया है। बता दें कि इस विषय पर ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधि से लेकर कलेक्टर तक को भ्रष्टाचार की जांच करने आवेदन दिया है पर अभी तक जांच ठंडे बस्ते में है और कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। महत्वपूर्ण यह है कि यदि सड़क मुख्य मार्ग से मूलचंद के घर तक बनाई जानी थी तो हमारे मोहल्ले के लिए आई सीसी सड़क को दूसरी जगह क्यों बनाया गया और नियमविरुद्ध अन्यत्र जगह पर कैसे निर्माण कार्य कराया गया।
इनका कहना है….
सरपंच की लापरवाही से 2018 में स्वीकृति हुई सड़क की राशि निकाल ली गई और बीजा में कोई मूलचंद नाम का आदमी नहीं है तो मुख्य मार्ग से मूलचंद के घर तक बनने के लिए हमारे हिस्से की सड़क बीजा में कैसे बनाई गई – मूलचंद, ग्रामीण
ग्रामीण दो बार जांच करा चुके हैं इस सड़क को बीजा में बनाया गया है और कोई राशि का गमन नहीं किया हैं, आरोप गलत है – कमलवती धुर्वे, सरपंच, ग्राम पंचायत मौहारी
Back to top button