सागर l कैंट थाना पुलिस ने अंधेकत्ल का खुलासा कर दिया हैlझाड़ियों में मिले युवक के शव मामले में नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। उसने पैसों के लालच में युवक की कटर से हमला कर हत्या की थी। वारदात के बाद आरोपी घर पर ही रह रहा था। पुलिस गिरफ्तार नाबालिग से पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि 23 सितंबर को कैंट क्षेत्र की ओसीएल लाइन के पास स्थित तार वाले बाबा की मजार के पीछे युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। प्राथमिक जांच में मृतक की धारदार हथियार से गले पर बार कर हत्या की जाना स्पष्ट हुआ। मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच में लिया। जांच के दौरान मृतक की पहचान करन पटेल उम्र 32 साल निवासी बरा बंडा हाल निवासी शंकरगढ़ मकरोनिया के रूप में हुई। मृतक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। पहचान होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। इसके बाद नाबालिक को गिरफ्तार किया गया है मामले की जांच जारी है l
Back to top button