जबलपुरमध्य प्रदेश

राम मंदिर के मॉडल वाले सिक्कों लॉकेट और ब्रेसलेट की मांग बढ़ी

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर में भी उत्साह, रामदरबार की मांग भी पहुंची सराफा दुकानों में

 

कटनी, यशभारत। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण अंतिम चरण में है। 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसको लेकर पूरे देश में माहौल राममय हो गया। बाजार भी इससे अछूता नहीं है। अयोध्या मंदिर के मॉडल के सिक्के, जयश्रीराम लिखे कड़े और अंगूठी की जबरदस्त मांग है। बाजार में अयोध्या मंदिर से चांदी निर्मित मॉडल की मांग कम है। कीमत ज्यादा होने की वजह से आम लोग इसे नही खरीद पा रहे। शहर के सराफा बाजार राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर एक बार फिर गुलजार होने वाले हैं। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसको लेकर त्योहार जैसा माहौल बन रहा है। इस खास दिन को रामभक्त खास बनाना चाहते हैं। ऐसे में घरों से लेकर बाजारों में तैयारियां चल रही है। सराफा बाजार में 22 जनवरी को लेकर तैयारियां चल रही है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए लोग सोने चांदी के श्री राम दरबार, भगवान श्रीराम की मूर्ति, लॉकेट और सिक्के खरीदने पहुंच रहे हैं। सराफा व्यापारी मांग को लेकर आकर्षक आभूषण उपलब्ध करा रहे हैं। बाजार में बढ़ती भीड़ से व्यापारी उत्साहित हैं। सबसे अधिक मांग अयोध्या मंदिर के मॉडल के सिक्कों है। आकर्षक होने की वजह से लोग इसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। श्रीराम दरबार को मंदिर में पूजा करने के लिए खरीदा जा रहा है। सोने चांदी के सिक्के, जिन पर राम दरबार अंकित हैं। वह भी ग्राहकों की मांग को देखते हुए बाजारों में मौजूद हैं। इसके अलावा जयश्रीराम लिखा ब्रेसलेट, कड़ा और लॉकेट भी बाजार में विभिन्न रेट पर मिल रहे हैं। खासकर युवा ब्रेसलेट और कड़ा अधिक पसंद कर रहे हैं। अंगूठी पर खूब बिक रही है।

 

क्या कहते हैं सराफा व्यापारी…..

अयोध्या राम मंदिर के चांदी के मॉडल 1 से 5 किलो चांदी से बन रहे है। यह मॉडल देखने में काफी आकर्षक हैं , किन्तु कीमती है, इसलिए इनकी मांग कटनी में कम है। फिर भी यदि लोग खरीदने के इच्छुक हैं तो हमारे द्वारा उपलब्ध करा दिए जाएंगे। राम दरबार को लोग घरों में सजाने के लिए खरीदने पहुंच रहे हैं। इसके अलावा भी भगवान राम से जुड़े आभूषण हैं।
आशीष सोनी, श्रीराम ज्वेलर्स
हमारे यहां जयश्रीराम लिखे सोने चांदी की कड़े और अंगूठी मौजूद हैं। युवा इन्हें पसंद कर रहे हैं। सबसे ज्यादा रामदरबार के लॉकेट की मांग आ रही है। ऑर्डर दे दिया है, एक दो दिन में वह भी मिलने लगेंगे। राममंदिर का मॉडल भी डिमांड पर मंगवा सकते हैं।
-अरुण गोयनका, गोयनका ज्वेलर्स
22 जनवरी को लेकर लोग खरीदारी के लिए आ रहे हैं। उनकी मांगों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। ग्राहक रामदरबार के सिक्के मांग रहे हैं। इसकी खास वजह है कि वह सस्ते भी पड़ रहे हैं। हमारे यहां 800 रुपये से सिक्के की शुरुआत है।
-आशीष जायसवाल, तिरुमाला ज्वेलर्स

Related Articles

Back to top button