जबलपुरमध्य प्रदेश

बस हुई अनियंत्रित, 4 घायल : एक घायल किया गया जबलपुर रेफर

मंडलाl जबलपुर से निवास की ओर जा रही यस कार को बचाने के चक्कर में साइन बोर्ड से टकरा गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं जिसमें से एक को जबलपुर रेफर किया गया है।

 

जानकारी के अनुसार कृष्णा ट्रेवल्स की यस जबलपुर से निवास होते हुए मंडला आ रही थी। दोपहर लगभग 12.30 बजे मनरी चौकी के आगे झामल नदी के पास सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई। सवारी से भरी यस सड़क के किनारे लगे साइन बोर्ड से टकरा गई।

 

हादसे में रुकमणी उद्दे आमाडोंगरी निवासी, कपिल साहू बरेला निवासी देववती कुलस्ते विसोरा निवासी ऋतु शर्मा मंडला निवासी सरोजनी परस्ते निवास, हरि सिंह वरकडे बबलिया, भागचंद वरकडे खुदरी, जेठू लाल यादव कटंगसिवनी निवासी घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों का मनेरी स्वास्थ्य चार कराया है। जिसमें जेठू लाल यादव को गंभीर चोट होने के कारण जबलपुर रेफर किया गया है।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App