पुलिस को चुनौती दे रहे चोर, अब बड़वारा में रिटायर्ड शिक्षक के घर लाखों की चोरी, सोने चांदी के जेवर और नगदी पर किया हाथ साफ
कटनी, यशभारत। बड़वारा थाना क्षेत्र के सकरीगढ़ गांव में सोमवार और मंगलवार की रात एक रिटायर्ड शिक्षक के घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर घर में सेंध लगाई और करीब 10 लाख रुपये के गहने और 80,000 रुपये नगद लेकर फरार हो गए। सकरीगढ़ गांव के 72 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक लक्ष्मी प्रसाद तिवारी ने बताया कि सोमवार रात सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मौका पाकर घर के पीछे की खिड़की को तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने बड़ी ही चालाकी से उस कमरे की अलमारी को निशाना बनाया, जिसमें परिवार के सारे कीमती जेवर और नगद रखे थे। रिटायर्ड शिक्षक लक्ष्मी प्रसाद तिवारी के अनुसार, चोरों ने उनकी अलमारी में रखे करीब 10 लाख रुपये के सोने और चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इनमें सोने की चेन, अंगूठी, कंगन और चांदी के बर्तन शामिल थे। इसके साथ ही, चोरों ने घर में रखे 80 हजार रुपये नगद भी चुरा लिए, जो किसी काम के लिए रखे गए थे। सुबह जब लक्ष्मी प्रसाद उठे तो उन्होंने देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी बाहर पड़ी हुई है। खिड़की टूटी देखकर उन्हें चोरी का अहसास हुआ। और वो बड़वारा थाने पहुंचकर इसकी सूचना दी जानकारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
बड़वारा पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।कटनी, यशभारत। बड़वारा थाना क्षेत्र के सकरीगढ़ गांव में सोमवार और मंगलवार की रात एक रिटायर्ड शिक्षक के घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर घर में सेंध लगाई और करीब 10 लाख रुपये के गहने और 80,000 रुपये नगद लेकर फरार हो गए। सकरीगढ़ गांव के 72 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक लक्ष्मी प्रसाद तिवारी ने बताया कि सोमवार रात सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मौका पाकर घर के पीछे की खिड़की को तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने बड़ी ही चालाकी से उस कमरे की अलमारी को निशाना बनाया, जिसमें परिवार के सारे कीमती जेवर और नगद रखे थे। रिटायर्ड शिक्षक लक्ष्मी प्रसाद तिवारी के अनुसार, चोरों ने उनकी अलमारी में रखे करीब 10 लाख रुपये के सोने और चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इनमें सोने की चेन, अंगूठी, कंगन और चांदी के बर्तन शामिल थे। इसके साथ ही, चोरों ने घर में रखे 80 हजार रुपये नगद भी चुरा लिए, जो किसी काम के लिए रखे गए थे। सुबह जब लक्ष्मी प्रसाद उठे तो उन्होंने देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी बाहर पड़ी हुई है। खिड़की टूटी देखकर उन्हें चोरी का अहसास हुआ। और वो बड़वारा थाने पहुंचकर इसकी सूचना दी जानकारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
बड़वारा पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।







