देश

काठमांडू घूमने भी गई थी अर्चना, दोपहर 1 बजे भोपाल में प्रेस कांफ्रेंस, पूरी मिसिंग मिस्ट्री के रहस्य से थोड़ी देर में उठेगा पर्दा

कटनी, यशभारत। पिछले 14 दिन से एमपी की पूरी पुलिस के लिए टेंशन बनी अर्चना तिवारी को नेपाल बॉर्डर के पास लखीमपुर में खोज निकाला गया। रेल पुलिस उसे लेकर आज सुबह भोपाल पहुंची। राजधानी लाकर उसे रेल पुलिस थाने में रखा गया। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक रेल पुलिस पूरे मामले से रहस्य का पर्दा उठाने के लिए प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करने की तैयारी कर रही थी। इस बीच इस मिसिंग मिस्ट्री में नया खुलासा हुआ है। अर्चना काठमांडू भी घूमने गई थी, इस दौरान उसके साथ कौन था, यह पता लगाया जा रहा है। भोपाल लाकर पुलिस उससे सारी कहानी उगलवा रही है, इसके बाद यह मिसिंग मिस्ट्री सबके सामने होगी। इस मामले में खास तथ्य यह है कि अर्चना की लोकेशन ग्वालियर में मिलने के बाद रेल पुलिस उसके करीब पहुंच गई थी, लेकिन इसके बाद वह नेपाल बॉर्डर कैसे पहुंच गई इसको लेकर पुलिस आरक्षक राम तोमर की भूमिका की भी पड़ताल हो रही है। सवाल यही है कि अगर यह मामला प्रेम प्रसंग का है तो अर्चना ने इसकी जानकारी सीधे परिजनों को देने के बजाय 13 दिन भागकर पूरे एमपी की पुलिस की नाक में दम क्यों कर रखा था।Screenshot 20250820 111354 Drive2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button