कटनीजबलपुरमध्य प्रदेश

कटनी मैहर मार्ग पर भीषण हादसा, जबलपुर निवासी एक युवक की मौत, तीन अन्य घायल

 

कटनी, यशभारत। कटनी मैहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैहर जिले के अमदरा के सवागंज के पास कार और टैंकर में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसके कारण कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य कार सवार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए शासकीय जिला अस्पताल कटनी में भर्ती कराया गया है।

 

जहां उनका इलाज किया जा रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक भीषण सडक़ हादसे में जबलपुर निवासी राजू अरजुले 45 वर्षीय की मौत हो गई है। इसके अलावा जबलपुर निवासी नितिन झारिया, अनुराग दुबे एवं अमित पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को देर रात करीब 2 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा गुरुवार शुक्रवार की दरम्यानी रात हुआ।

Related Articles

Back to top button