कटनीमध्य प्रदेश

कई थानों में फेरबदल, संजय दुबे को माधवनगर और वर्षा सोनकर को महिला थाने की कमान, राखी पांडेय और सुरेंद्र मिश्रा लाइन अटैच

कटनी, यश भारत। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा आज देर शाम जिले के कई थानों में फिर बदल किया गया है। जानकारी के मुताबिक माधव नगर थाने में पदस्थ निरीक्षक अभिषेक चौबे को ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है। ढीमरखेड़ा थाने में पदस्थ मोहम्मद शाहिद खान को रीठी थाना प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थ निरीक्षक सुदेश समन को स्लीमनाबाद थाना प्रभारी बनाया गया है जबकि स्लीमनाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दाहिया को बहोरीबंद थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा रीठी थाना प्रभारी राखी पांडे एवं बहोरीबंद थाना प्रभारी सुरेंद्र मिश्रा को पुलिस लाइन में अटैच किया गया है। इसी तरह महिला थाने की कमान निरीक्षक वर्षा सोनकर को सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button