जबलपुरमध्य प्रदेश

आचार्य श्री विधासागर ससंघ पहुंचे तेंदूखेड़ा : दर्शन कर भक्त हुए निहाल

 

नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा यशभारत।

मदनपुर तरफ से तेंदूखेड़ा पहुंचे दिगम्बर जैनाचार्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विधासागर जी महाराज के जेष्ठ शिष्य निर्यापक श्रवण मुनि श्री समय सागर जी महाराज मुनिश्री प्रशस्त्र सागर जी, मुनिश्री मल्लि सागर जी महाराज ससंघ का सकल दिगम्बर जैन समाज एवं तेंदूखेड़ा के सभी वर्गों के लोगों ने छोटे छोटे बच्चों महिलाओं ने भी जोरदार स्वागत किया तथा जगह जगह पाद प्रक्षालन कर आरती उतारी गई।

 

काफी लंबे समय बाद मुनि श्री तेंदूखेड़ा में पधारे हुए हैं। मुनिश्री समय सागर जी महाराज के आहार महीष मोदी के निवास पर हुये। जैन समाज में हर्षमय वातावरण बना हुआ है। गुरुवार को भी 21 मुनि संघ का तेंदूखेड़ा में मंगल आगमन हो रहा है।

Related Articles

Back to top button