कटनीमध्य प्रदेश

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की मिली सौगात, कटनी जंक्शन होकर चलेगी मुजफ्फरपुर चर्लपल्ली ट्रेन

कटनी, यशभारत। रीवा-भोपाल वंदे भारत एक्सपे्रस के बाद अब कटनी को अमृत भारत एक्सपे्रस ट्रेन की सौगात मिली है। मुजफ्फरपुर से चर्लपन्ली के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेसस कटनी जंक्शन से होकर गुजरेगी। जिसका लाभ कटनी के यात्रियों को मिलेगा। ये अत्याधुनिक स्वदेशी ट्रेन यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी। ये ट्रेनें देश के विभिन्न हिस्सों खासकर उत्तर और दक्षिण भारत से बिहार की कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी। इनके परिचालन से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटन, व्यापार एवं रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विगत दिवस 30 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इसमे से एक मुजफ्फरपुर चर्लपल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस पश्चिम मध्य रेल के कटनी स्टेशन से होकर गुजरेगी।
रात ढाई बजे कटनी आएगी टे्रन
मुजफ्फरपुर चर्लपल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबिल भी जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 15293 मुजफ्फरपुर चर्लपल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस हर मंगलवार सुबह 10.40 बजे रवाना होकर रात 2 बजकर 30 मिनट पर कटनी आएगी और यहां से रवाना होकर दूसरे दिन बुधवार रात 11.50 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 15294 चर्लपल्ली मुजफ्फरपुर हर गुरुवार को सुबह 04.05 बजे रवाना होकर दूसरे दिन शुक्रवार को शाम 5 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। मुजफ्फरपुर से चर्लपल्ली के बीच 1889 किलोमीटर की दूरी यह टे्रन लगभग 37 घंटे 10 मिनट में तय करेगी।
इन स्टेशनों पर स्टापेज
जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर से चर्लपल्ली के बीच यह टे्रन बिहार के हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, उत्तरप्रदेश के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, माणिकपुर, मध्यप्रदेश के सतना, कटनी जंक्शन, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, महाराष्ट्र के नागपुर, बल्हारशाह, तेलंगाना के सिरपुर कागजनगर, बेल्लमपल्ली, रामागुंडम, पेद्दापल्ली, काजीपेट में रूकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button