अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा करेगी प्रबुद्ध महिला संगोष्ठी में महिलाओं का सम्मान: श्याम तिवारी

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो) / भाजपा प्रदेश संगठन के आह्वान पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा समूचे प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को भव्य रूप से मनाने की तैयारी की है।इस संदर्भ मे गत दिवस धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की अध्यक्षता में एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव की मुख्य उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि प्रबुद्ध महिला संगोष्ठी का आयोजन आज शनिवार 8 मार्च को दोपहर 03 बजे से सिविल लाइन स्थित होटल वरदान में होगा। आयोजन में सांसद लता वानखेड़े, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, महापौर संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार एवं अनुश्री जैन अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
बैठक में आयोजन हेतु विभिन्न टोलियों का गठन कर प्रभारी बनाएं गए एवं कार्यक्रम संबंधी पूर्ण रूप रेखा तय की गई। बैठक में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव ने बताया की आयोजन महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित होगा आयोजन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्ति को सम्मानित किया जाएगा। जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने महिलाओं को सशक्त,सक्षम और सामर्थ्यवान बनाया है प्रत्येक क्षेत्र में आज मातृ शक्ति कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ते हुए नाम रोशन कर रहीं है।
बैठक का संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री नेहा जैन एवं आभार उर्मिला सहारे ने व्यक्त किया। बैठक में डॉ.निवेदिता रत्नाकर,तृप्ति सिंह,नेहा जैन,सुनीता रैकवार,शारदा कोरी,स्नेहलता साहू,रेणु कठहल,उर्मिला सहारे,राजकुमारी पटेल ,सुदर्शनी शुक्ला,मीरा चौबे,रश्मि कुशवाहा, विक्रम सोनी, सुमित यादव उपस्थित रहें।







