भोपालमध्य प्रदेश
जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत
भोपाल, यशभारत। राजधानी के खजूरी सड़क थाना इलाके में एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, खजूरी सड़क थाना क्षेत्र निवासी हुकुम सिंह (उम्र 47 वर्ष) ने शनिवार को किसी कारणवश जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
खजूरी थाना पुलिस ने बताया कि हुकुम सिंह की मौत के मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है ताकि मौत के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।







