भोपालमध्य प्रदेश

यशभारत इम्पैक्ट: ‘कॉकरोच वाली बिरयानी’ पर एक्शन के बाद देहली दरबार पर जड़ा ताला, सुधार कार्य शुरू

यशभारत इम्पैक्ट: ‘कॉकरोच वाली बिरयानी’ पर एक्शन के बाद देहली दरबार पर जड़ा ताला, सुधार कार्य शुरू

भोपाल, यशभारत। राजधानी के जहांगीराबाद स्थित ‘देहली दरबार’ होटल की जिस किचन में कल तक गंदगी और लापरवाही की ‘ग्रेवी’ पक रही थी, वहां आज सन्नाटा पसरा है और सफाई का काम युद्धस्तर पर जारी है। ‘यशभारत’ की खबर का ऐसा जोरदार असर हुआ कि बिरयानी में कॉकरोच परोसने वाले संचालक ने बदनामी और प्रशासन के खौफ से खुद ही दुकान बंद कर सुधार कार्य शुरू कर दिया है।

प्लेट में मिला ‘कॉकरोच’का मसाला’
गुरुवार को जब एक ग्राहक ने बड़े चाव से बिरयानी का निवाला उठाया, तो उसकी नजर चावलों के बीच दबे एक बड़े कॉकरोच पर पड़ी। चौंकाने वाली बात यह थी कि कॉकरोच कच्चा नहीं, बल्कि मसालों के साथ पूरी तरह ‘डीप फ्राई’ हो चुका था। इसका सीधा मतलब यह है कि होटल के किचन में साफ-सफाई का नामोनिशान नहीं है और रसोइये आंखें बंद करके खाना बना रहे हैं। जब बिरयानी की प्लेट में ‘मसालेदार कॉकरोच’ की खबर फोटो सहित वायरल हुई, तो पूरे शहर के खाने-पीने के शौकीनों का जी मिचला गया। ‘यशभारत’ ने इस मुद्दे को जन-सरोकार से जोड़ते हुए प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आया। अफसरों की दबिश और सैंपलिंग के बाद अब होटल संचालक अपनी साख बचाने के लिए दुकान बंद कर पेंट-पुताई और पेस्ट कंट्रोल करा रहा है।

WhatsApp Image 2025 12 27 at 11.29.38

अफसरों ने भरा पंचनामा, होटल संचालक के हाथ-पांव फूले
शुक्रवार को जैसे ही खाद्य विभाग की टीम होटल पहुंची, वहां हड़कंप मच गया। टीम ने किचन के कोने-कोने की तलाशी ली। अधिकारियों ने मौके से तैयार बिरयानी और गोश्त के सैंपल लिये। इसी के साथ चावल और इस्तेमाल किए जा रहे मसालों के नमूने और किचन की गंदगी पर संचालक को फटकार और सुधार का नोटिस दिया।

इनका कहना है…
शुक्रवार को जहांगीराबाद इलाके में स्थित ‘देहली दरबार’ होटल पर कार्यवाई की गई है। जिसमें जब्त किए गए नमूनों को ‘राज्य खाद्य प्रयोगशाला’ भेजा गया है। यदि जांच रिपोर्ट में खाना ‘असुरक्षित’ पाया गया, तो होटल का लाइसेंस रद्द करने के साथ-साथ संचालक पर भारी जुर्माना और एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी जगदीश विश्वकर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button