मध्य प्रदेश

यशभारत ब्रेकिंग-कबाड़ी की दुकान में भीषण आग, 20 दमकल भी नहीं बुझा पाईं लपटें

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की घटना

बैतूल, यशभारत।
शहर में शनिवार को भीषण आगजनी की घटना से हड़कंप मच गया। बसंत पेट्रोल पंप के सामने स्थित रसीद कबाड़ी की दुकान में अचानक आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की तेज लपटें और उठता धुआं दूर से ही दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार कबाड़ की दुकान में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। अब तक करीब 20 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं, लेकिन आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अतिरिक्त दमकल वाहनों को भी मौके पर बुलाया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के क्षेत्र को खाली कराया और लोगों को दूर रहने की हिदायत दी है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button