
यशभारत ब्रेकिंग
हेमंत खंडेलवाल को मिली प्रदेश भाजपा की कमान
.. मंगलवार शाम को हुई निर्वाचन प्रक्रिया
भोपाल यशभारत।
गहमा गहमी के बाद आखिर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के नाम से पर्दा उठ ही गया। सुबह से बीजेपी पदाधिकारियों के साथ ही आम जनता में भी प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर उत्सुकता दिखाई दे रही थी । केन्द्रय मंत्री ओर पर्यवेक्षक धर्मेंद्र प्रधान कल शाम को ही भोपाल पहुंच गए थे उसके बाद आज शाम को हेमंत खंडेलवाल के बाद सिंधिया ओर शिवराज पहुंचे सबसे सबसे आखरी में मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे । उसके बाद ही प्रदेश पदाधिकारियों जो कि निर्वाचन समित के सदस्य हत्थे उनके साथ बंद हाल में चर्चा की गई। जैसे ही 6:30 का समय हुआ उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की गई।
पांच साल बाद मिला बीजेपी को प्रदेश अध्यक्ष
उसका एक कारण यह भी रहा कि वो डी शर्म को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रहते हुए दूसरे कार्यकाल के नजदीक पहुंच गए। याने कि लगभग 5 वर्ष पूर्ण हो चले हैं । वहीं पार्टी के पदाधिकारियों को भी नहीं पता होता है कि किसका नाम प्रदेश अध्यक्ष के लिए ऊपर से आ जाए। इन सभी अपवादों पर आज बीजेपी संगठन ने चुप्पी तोड़ते हुए हेमंत खंडेलवाल के नाम पर सहमति कर आधिकारिक घोषणा की है ।
मुख्यमंत्री बने प्रस्तावक
नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने सीएम डॉ. मोहन यादव को इशारा किया और सीएम खंडेलवाल को मंच पर ले गए। सीएम डॉ. मोहन उनके प्रस्तावक बने। खंडेलवाल पहली पंक्ति में मंत्री वीरेंद्र खटीक और गोपाल भार्गव के बीच में बैठे थे। सीएम मोहन यादव इशारा मिलते ही उनको पीठ पर हाथ रखकर मंच की ओर बढ़े। धर्मेंद्र प्रधान, विवेक शेजवलकर और सरोज पांडे के सामने उन्होंने नामांकन दाखिल कराया।
केग्वालियर-चंबल से 4 बार प्रदेशाध्यक्ष चुने गए ग्वालियर-चंबल से संगठन को 4 बार नेतृत्व मिला। नरेंद्र सिंह तोमर (सामान्य) को दो बार कमान सौंपी गई। पहली बार वे 2006 से 2010 तक और दूसरी बार 2012 से 2014 तक प्रदेशाध्यक्ष रहे। 2014 में वो मोदी कैबिनेट में शामिल हुए। इसके बाद कमान प्रभात झा (सामान्य) को मिली, वे 2010 से 2013 तक प्रदेशाध्यक्ष रहे। मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा (सामान्य) भी चंबल से हैं। उन्हें 2020 में संगठन की कमान सौंपी गई थी।
महाकौशल क्षेत्र से दो बार संगठन को नेतृत्व मिला इसी तरह महाकौशल क्षेत्र से दो बार प्रदेशाध्यक्ष मिला। पहली बार शिवप्रसाद चनपुरिया (सामान्य) 1985 से 1986 से तक अध्यक्ष रहे। दूसरी बार राकेश सिंह (सामान्य) को मौका मिला। वे 2018 से 2020 तक संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रहे। वर्तमान में राकेश सिंह पीडब्ल्यूडी मंत्री हैं।
इन्होंने किया था नामांकन जमा
.केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान , ज्योतिराज सिंधिया,
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव , मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा , डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा
हेमंत खंडेलवाल का परिचय
नाम हेमंत विजय खंडेलवाल
जन्म: 3 सितंबर 1964
जन्म स्थानः मथुरा, उत्तर प्रदेश
पेशाः व्यवसायी, पूर्व सांसद (14वीं लोकसभा), वर्तमान विधायक
शिक्षा : B.Com. और LL.B.
पारिवारिक पृष्ठभूमि
2008-09 में पिता विजय खंडेलवाल (सांसद बैतूल) की मौत के बाद हुए उपचुनाव में सांसद बने।
2013-2018 : से बैतूल से विधायक बने
2023 में फिर बैतूल से विधायक बने
पार्टी संगठन में भूमिकाएं
बैतूल के भाजपा जिला अध्यक्ष रहे।
पूर्व में भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष रहे। वर्तमान में कुशाभाऊ ठाकरे ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं।