भोपाल

यश भारत ब्रेकिंग : पेट्रोल पम्प पर छात्र की हत्या करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार

यश भारत ब्रेकिंग : पेट्रोल पम्प पर छात्र की हत्या करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार 

..अयोध्यानगर पुलिस को मिली सफलता

यश भारत भोपाल। मिनाल गेट नंबर 3 के पेट्रोल पंप पर 6 अगस्त को छात्र की हत्या करने के मामले के फरार तीन आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं । पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार और वाहन भी बरामद कर लिया। शनिवार को अयोध्यनगर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार

6 अगस्त को सुबह लगभग 4 बजे फरियादी अनमोल दुबे अपने दोस्त संस्कार बबेले के साथ एक्टिवा में पेट्रोल डलाने के लिये मिनाल गेट क्रमाक 03 के पेट्रोल पम्प पर पहुचे थे। जहाँ पर पहले पेट्रोल डलवाने की बात एक्टिवा पर सवार 03 लड़कों के द्वारा अनमोल दुबे एवं संस्कार बबेले को धमकाया फिर संजय (परिवर्तित नाम) बदमाश ने धारदार हथियार (छुरी) से माँ बहन की गाली देते हुये संस्कार बबेले पर जानलेव हमला किया। बीच बचाव करने आये दोस्त अनमोल दुबे पर भी आरोपी ने उसी छुरी से हमला कर दिया और अन्य साथी आरोपी द्वारा भी संस्कार और अनमोल पर हमला कर दिया गया। तीनो ने मिलकर संस्कार बबेले पुत्र आरपी बबेले उम्र 22 वर्ष निवासी बीना (जो इन्दौर में BA.LLB की पढाई कर रहा था) की बेरहमी से हत्या कर दी और एक्टिवा से फरार हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व में अयोध्यानगर पुलिस ने अलग अलग टीमें गठित कर हत्या के प्रकरण का पर्दाफास करते हुए आरोपी संजय (परिवर्तित नाम) तथा उसके 02 साथी सहित तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार, एक्टिवा तथा अन्य सामग्री जप्त करने में सफलता प्राप्त की । जांच में सामने आया है कि आरोपी बैरसिया से गंजबासोदा पहुंच जहां घटना में प्रयुक्त एक्टिवा को रेल्वे स्टेशन पार्किंग में खडी कर ट्रेन से ग्वालियर पहुंचे। वहां से भिंड में अटेर क्षेत्र में फरारी काटने की योजना बनाई पर पुलिस ने आरोपियों को ट्रेक कर भिंड पहुंच गई तथा लोकल पुलिस की मदद से दबिश दी परंतु आरोपी वहां से भी फरार होने में सफल हो गए थे। फरारी काटने के बाद भोपाल वापस तय किया तथा अलग अलग होकर भोपाल आकर, सिहोर कुबेरेश्वरधाम, बालमपुर, मंडीदीप, बैरसिया तथा अन्य जगह रहे। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button