व्हीएफजे में छत की सीट सुधारते समय श्रमिक गिरा-मौत

व्हीएफजे अस्पताल में डाक्टर ने किया मृत घोषित
जबलपुर यशभारत।व्हीकल फैक्टरी में छत की सीट बदलने के दौरान एक ठेका मजदूर 30फीट की ऊंचाई से गिरा।घायल मजदूर को तत्काल व्हीएफजे अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना खमरिया ग्राम रिठौरी निवासी केशव ठेका मजदूर के रूप में फैक्टरी में 30फीट की ऊंचाई पर क्षतिग्रस्त सीमेंट चादर बदलने का काम प्लांट नंबर दो में कर रहा था।दोपहर ढाई बजे अचानक काम करते हुए केशव नीचे फर्श पर गिर कर खून से लथपथ हो गया।उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।लेकिन उसके रास्ते में ही प्राण निकल गए।अधिकारिक सूत्रों के अनुसार काम के दौरान मजदूर पूरे सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराये गए।लेकिन कतिपय मानवीय चूक के चलते ये हादसा हो गया।बहरहाल रांझी थाना को सूचित कर दिया गया है।पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।