सोनम मुस्कान और नीला ड्रम जैसे शब्द अब पारिवारिक झगड़ों में भी इस्तेमाल होने लगे

जबलपुर यश भारत। इंदौर के राजा रघुवंशी की उसकी पत्नी सोनम के द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर कराई गई हत्या आज भी सुर्खियों में है। मेरठ की मुस्कान और नीले रंग ड्रम की चर्चा आज भी जब तब सुनाई दे जाती है। देश के कोने कोने से दिल दहलाने और हैरान करने वाली घटनाएं सामने आ रही है। कई घटनाएं तो ऐसी भी सामने आई है जो कहीं ना कहीं सोनम और मुस्कान के द्वारा किए गए कृत्यो से प्रेरित दिखाई देती है। राजा रघुवंशी की हत्या के बाद एक युवक तो शादी के नाम पर इतना दहशतजदा नजर आया कि उसने शादी के पहले बाकायदा अखबार में विज्ञापन देकर यहां तक कह दिया कि उसकी शादी फलां लड़की के साथ होना तय हुई है और यदि किसी को इस शादी से आपत्ति हो तो वह शादी के पहले ही अपनी आपत्ति से अवगत करा दे ताकि बाद में कोई अव्यवस्था वाली बात ना आए। इस विज्ञापन में उस युवक का डर छिपा हुआ नजर आया था। ऐसा ही एक और मामला अब इंदौर के सामने आया है जहां पर एक पति ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी पत्नी खुल्लम-खुल्ला धमकी दे रही है कि यदि वह उसके अवैध संबंधों में रोड़ा बना तो वह मुस्कान बन जाएगी और उसके 36 टुकड़े करके नीले ड्रम मैं पैक कर देगी। इंदौर के रहने वाले दीपक साहू ने अपनी पत्नी आरती पर आरोप लगाए हैं कि उसकी पत्नी न केवल हत्या की धमकी दे रही है बल्कि पिछले 7 साल से उसका प्रेम संबंध मकान मालिक से है। मामला और भी चौंकाने वाला जब बन गया जब आरती ने अपने पति को मुस्कान और सोनम की याद दिलाते हुए कहा कि क्या तुम इन्हें भूल गए अगर ज्यादा बोला तो मैं भी मुस्कान बनकर तुम्हारे 36 टुकड़े करके नील ड्रम मैं डाल दूंगी। इसके बाद से पति न केवल दहशत में है बल्कि उसने पुलिस व प्रशासन को बाकायदा जाहिर सूचना देकर अपनी जान को खतरा होने की बात कही है। दीपक के अनुसार उसकी शादी वर्ष 2019 में आरती साहू से हुई थी। उनका एक 8 साल का बेटा भी है लेकिन यह शादी अभी डरावनी साजिश में बदल चुकी है। मीडिया से बातचीत में दीपक ने बताया कि उसकी पत्नी का मकान मालिक के साथ पिछले 7 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है
जब मैं इसका विरोध किया तो मुझे धमकी दी की क्या राजा रघुवंशी को भूल गए। अब मैं भी मुस्कान बन जाऊंगी और तुम्हारे 36 टुकड़े करके नील ड्रम में डाल दूंगी। दीपक ने बताया कि उसने सोनम राजा हत्या को टीवी और मीडिया में देखा है जहां एक महिला अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या करवा देती है। अब उठे दरहे की कहानी आरती भी वैसा ही कुछ ना कर दे। पत्नी के द्वारा दी गई धमकी के बाद दीपक खौफ मैं जी रहा है यहां तक की अपनी सुरक्षा को लेकर वह इतना आशंकित है कि अपनी ही घर में रात में वह चोरी छुपे आता है। उसको हमेशा डर रहता है कि कहीं कोई उसे पर हमला न कर दे। पत्नी की मानती की स्थिति और उसकी इरादों पर अब भरोसा नहीं रहा। दीपक ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को देखकर जाहिर सूचना दी है ताकि यदि कोई अनहोनी होती है तो उसके पहले ही पुलिस या प्रशासन की ओर से कदम उठाए जा सके। उसने मांग की है कि पुलिस से पूरे मामले की गहराई से जांच करे और पत्नी तथा मकान मालिक के बीच चल रही संबंधों की भी जांच हो। यह पूरा मामला इन दिनों इंदौर में सुर्खियां बना हुआ है। इस मामले की समझ में एक जिंदा जनक ट्रेंड सामने आया है जब अपराध की सच्ची घटनाएं अब लोगों के लिए धमकी का औजार बनती जा रहे हैं। सोनम मुस्कान और नीले ड्रम जैसी शब्द अब सामान्य पारिवारिक झगड़ों में इस्तेमाल होने लगे है। और यह केवल शब्द नहीं बल्कि एक संभावित हत्या की चेतावनी भी हो सकते हैं अब देखना यह है कि एक पूरे मामले को पुलिस कितनी गंभीरता से लेती है अगर पीड़ित की बातों और दागों में जरा भी सच्चाई है तो यह है एक और दिल दहला देने वाली क्राइम स्टोरी बन सकती है।







