जबलपुरमध्य प्रदेश

तिलहरी में शराब दुकान के विरोध में महिलाओं का चक्का जाम

दुकान बंद नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जबलपुर,यशभारत। जबलपुर के तिलहरी क्षेत्र में विगत कुछ दिनों से खोली गई शराब दुकान के विरोध में स्थानीय लोगों का आंदोलन लगातार जारी है। रविवार को इसी क्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम किया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा और आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चक्का जाम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं, जिन्होंने शराब दुकान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि शराब दुकान खुलने के बाद क्षेत्र का माहौल बिगड़ गया है, जिससे महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही छोटे-छोटे बच्चों का स्कूल आना-जाना भी दुश्वार हो गया है।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि दुकान खुलने के बाद दिनभर शराबखोरी होती रहती है, जिससे असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है और क्षेत्र में भय का वातावरण बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से शराब दुकान को तत्काल बंद करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही शराब दुकान बंद नहीं की गई तो आगामी दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। चक्का जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए यातायात बहाल कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button