भोपालमध्य प्रदेश

महिला तस्कर 9 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित 1.52 लाख कीमत के सामान के साथ गिरफ्तार

महिला तस्कर 9 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित 1.52 लाख कीमत के सामान के साथ गिरफ्तार
भोपाल,यशभारत। भोपाल पुलिस ने शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। टीला पुलिस थाना क्षेत्र में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कार्यवाही करते हुए एक महिला तस्कर को 9 ग्राम MD ड्रग्स (मेथम्फेटामाइन) और एक एप्पल मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया है। जब्त की गई सामग्री की कुल कीमत लगभग रु1,52,000/- आंकी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना के अधार पर पुलिस ने इस्लामी गेट के पास ग्राउंड महिला को हिरासत में लिया। जिस से पुछताछ करने पर उसने अपना नाम यक्सा खान (25), निवासी S-2 चित्रांश अपार्टमेंट, बीडीए कॉलोनी, कोहेफिजा, भोपाल बताया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से पर्स के अंदर छोटी-छोटी 8 पारदर्शी पन्नियों में 9 ग्राम MD ड्रग्स (सफेद रंग का बारीक पाउडर) और एक एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपी महिला मादक पदार्थ रखने के संबंध में कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर पाई। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल प्रभाव से मादक पदार्थ और मोबाइल फोन को जब्त कर लिया और आरोपी यक्सा खान के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button