देश
महिला ने पी लिया कीटनाशक, परिजन विक्टोरिया अस्पताल लेकर पहुंचे
परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल लेकर पहुंचे।

महिला ने पी लिया कीटनाशक, परिजन विक्टोरिया अस्पताल लेकर पहुंचे
जबलपुर, यश भारत। सदर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, घर में विवाद होने पर युवती ने आवेश में आकर कीटनाशक पदार्थ पी लिया। बताया जा रहा है कि युवती ने पारस पर पोछा लगाने वाला एसिड पी लिया था। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई और परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल लेकर पहुंचे।







