भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में गर्मी की दस्तक के साथ गहराया जल संकट

भोपाल में गर्मी की दस्तक के साथ गहराया जल संकट

हिनोतिया आलम में पानी के लिए महिलाओं का हंगामा, एक बेहोश

कलेक्टर ने 30 जून तक ट्यूबवेल खनन पर लगाई रोक;
भोपाल , यशभारत। राजधानी में पारा चढ़ते ही शहर की जल प्रदाय व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। भले ही शहर के लाइफलाइन माने जाने वाले बड़े तालाब, कोलार और केरवा डैम में पर्याप्त पानी का स्टॉक मौजूद है, लेकिन डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क की गड़बड़ी और बढ़ती मांग ने नगर निगम की चिंताओं को बढ़ा दिया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने जिले में 30 जून 2026 तक निजी ट्यूबवेल खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है।
चार दिन से प्यासा हिनोतिया आलम, फूटा गुस्सा
शहर के हिनोतिया आलम इलाके में पिछले चार दिनों से पानी की सप्लाई ठप होने के कारण रहवासियों के सब्र का बांध टूट गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान चिलचिलाती धूप में एक महिला बेहोश होकर गिर पड़ी, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। महिलाओं का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मौके पर पहुंचे MIC सदस्य जगदीश यादव ने जल्द सप्लाई बहाल करने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
बांधों में पर्याप्त पानी, फिर भी किल्लत क्यों?

नगर निगम के रिकॉर्ड के अनुसार:
बड़ा तालाब: जल स्तर फिलहाल 1663 फीट पर स्थिर है।
भू-जल स्थिति: शहर के अधिकांश हिस्सों में जल स्तर 250 से 600 फीट तक बना हुआ है।
ट्यूबवेल की कमी: शहर में अब केवल 125 चालू ट्यूबवेल ही रह गए हैं, जिससे निगम को टैंकर सप्लाई पर अधिक निर्भर रहना पड़ रहा है।
सस्ता पानी चाहिए? निगम ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
निजी टैंकर माफियाओं की मनमानी रोकने के लिए नगर निगम ने झोन-वार असिस्टेंट इंजीनियर्स’ की सूची और मोबाइल नंबर जारी किए हैं। नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर सरकारी दरों पर टैंकर मंगवा सकते हैं।

पानी टैंकर के लिए यहां करें कॉन्टेक्ट
झोन नंबर असिस्टेंट इंजीनियर (जलकार्य) मोबाइल नंबर
झोन 1 सचिन साहू 9424499701
झोन 2-3 अम्बरीश सिंह 9424499702, 9424499703
झोन 4-5 अजय सिंह सोलंकी 9424499704, 9424499705
झोन 6 भूपेन्द्र सिंह 9424499706
झोन 7-8 गौरव परमार 9424499707, 9424499708
झोन 9 जितेंद्र गुप्ता 9424499709
झोन 10 अंकुर रायजादा 9424499710
झोन 11 जितेंद्र गुप्ता 9424499711
झोन 12 अंकुर रायजादा 9424499712
झोन 13 चंदन पिपलाद 9424499713
झोन 14-15 अमन सिंह 9424499714, 9424499715
झोन 16-17 बबली शर्मा 9424499716, 9424499717
झोन 18-19 अंकित रघुवंशी 9424499718, 9424499719
झोन 20 सचिन साहू 9424499701
झोन 21 भूपेन्द्र सिंह 8989196721

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button