इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अरावली पर्वत में छिपा है 2 अरब साल पुराना कौन सा राज? 

2 अरब साल पुरानी चट्टान से क्या खुलेगा राज?

Table of Contents

अरावली पर्वत में छिपा है 2 अरब साल पुराना कौन सा राज? 

वैज्ञानिकों ने खोज निकाली ऐसी चट्टान

 

Udaipur Ancient Rock Discovered

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी की ओर से एक हैरान कर देने वाला दावा किया गया है। इस दौरान यूनिवर्सिटी के भू-विज्ञान के वैज्ञानिकों ने अरावली पर्वतमाला से जुड़ा हुआ एक बड़ी खोज की है। इसमें वैज्ञानिकों एक ऐसी चट्टान मिली है, जो कई रहस्यों से पर्दा उठाएगी। यह चट्टान जो करीब दो अरब साल पुरानी बताई जा रही हैं। अब यूनिवर्सिटी की यह खोज काफी सुर्खियों में है। बताई जा रहा है कि इस चट्टान के अध्ययन से पृथ्वी के कई बड़े रहस्यों का खुलासा हो सकता है।

2 अरब साल पुरानी चट्टान से क्या खुलेगा राज?

राजस्थान में अरावली पर्वतमाला पूरी तरह फैली, जो कई रहस्यों को अपने अंदर समेटी हुई। इस बीच उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के भूविज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों ने एक बेहद दुर्लभ और ऐतिहासिक चट्टान की खोज की है, जो उन्हें अरावली क्षेत्र में मिली है। इसको लेकर शोधकर्ताओं का अनुमान है कि यह चट्टान लगभग 2 अरब साल पुरानी है, जिसमें पृथ्वी पर जीवन की शुरुआत से जुड़े रासायनिक संकेत छिपे हुए हैं। इसके अध्ययन से इन सभी रहस्यों से पर्दा उठ सकता है।

रिसर्च में कई रौचक तथ्य आए है सामने
इधर, यूनिवर्सिटी के भूविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रितेश पुरोहित ने बताया कि अरावली क्षेत्र में मिली चट्टान पर गत 20 वर्षों से निरंतर शोध किया जा रहा है, जिनसे कई बड़े रहस्यों का खुलासा हो सकता है। अध्ययन में ऐसे रासायनिक तत्व मिले हैं, जिनसे ज्ञान करने मंे मदद मिलेगी कि पृथ्वी के प्रारंभिक काल में जीवन किस प्रकार विकसित हुआ। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी की इस खोज को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मान्यता मिली है। साथ ही यह शोध जियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ अमेरिका बुलेटिन में भी प्रकाशित हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button