जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

चूहा नहीं भगाया तो अस्पताल कर्मी को दे दिया चेतावनी पत्र रेलवे अस्पताल का मामला

चूहा नहीं भगाया तो अस्पताल कर्मी को दे दिया चेतावनी पत्र

रेलवे अस्पताल का मामला

जबलपुर यशभारत। केंद्रीय रेलवे अस्पताल में आज सुबह कैजुअल्टी में कार्यरत एक कर्मी को डॉक्टर के रूम से चूहा ना भागने पर उसको न केवल डांट फटकार का सामना करना पड़ा बल्कि चेतावनी पत्र भी जारी कर दिया गया कि आपके द्वारा कार्यों में काफी लापरवाही की जाती है। जबकि अस्पताल कर्मी ने कहा कि हमारा काम चूहा को मारना या भागना नहीं है इस बात से चिकित्सा खफा हो गए और उन्होंने चेतावनी पत्र जारी कर दिया।

1753778561 WhatsApp Image 2025 07 29 at 12.42.58 PM

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक विनीत पाण्डे  दिन बुधबार शाम की पाली  में आपकी इयूटी आकस्मिक चिकित्सा विभाग में थी, आपकी ड्यूटी के दौरान आकस्मिक चिकित्सा विभाग में उपस्थित चिकित्सक द्वारा शिकायत की गयी हैं कि आप उनके आदेशों का पालन नहीं करते और डॉक्टर द्वयूटी कक्ष की साफ सफाई नहीं करते एवं लिनन आदि भी नहीं बदलते, आपकी ड्यूटी के दौरान ही चिकित्सक डयूटी कक्ष में एक चूहा आ गया था, जिसे भगाने के लिए आपको चिकित्सक द्वारा बोला गया किंतु आपके द्वारा मना कर दिया गया। चिकित्सक यही तक आरोप लगाने में नहीं रुके उन्होंने इसी प्रकार ट्रेन कॉल के दौरान एक गंभीर मरीज लिए भी आप चिकित्सक को सहयोग नहीं किये की बात भी सामने रखी गई। उल्लेखनीय है कि रेलवे अस्पताल में एक कर्मी के साथ इस तरह से अस्पताल के चिकित्सक द्वारा द्वेष पूर्ण रवैया अपनी जाने पर स्टाफ में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। जबकि इसमें अस्पताल कर्मी विनीत पांडे अपने दायित्वों का बखूबी से निर्वहन कर रहे हैं बावजूद इसके उनको चिकित्सक द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित कर चेतावनी पत्र जारी कर दिया। रेलवे अस्पताल में यह भी चर्चा रहीं की यह कोई इतना बड़ा मसला नहीं था जिसको लेकर चेतावनी पत्र जारी किया गया। चिकित्सक ने तो यह समझ लिया कि ड्यूटी रूम में जैसे चूहा ना घुसकर शेर घुस गया हो इस तरह से उन्होंने उक्त कर्मी के साथ व्यवहार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button