जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

युवक कांग्रेस के लिए वोटिंग की प्रक्रिया समाप्त, प्रदेश में बने 15 लाख से ज्यादा सदस्य बने, की वोटिंग, जिन्होंने शुल्क जमा नहीं किया उन्हें 22 तारीख तक का समय

जबलपुर यशभारत। प्रदेश में चल रही युवक कांग्रेस चुनाव की ऑनलाइन प्रक्रिया में वोटिंग की शनिवार शाम 5:00 बजे समाप्त हो गई है। इसके बाद विभिन्न पदों के लिए दावेदारों के द्वारा उन युवाओं के प्रति आभार प्रकट करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई जिन्होंने वोटिंग में हिस्सा लिया। अब लोगों की नजर युवक कांग्रेस के इतिहास में पहली बार हूये ऑनलाइन चुनाव के परिणामों पर है हालकी परिणाम की घोषणा में कुछ दिन और लग सकते है। पूर्व में यह जानकारी सामने आई थी की वोटिंग समाप्त होने के बाद 21 जुलाई को परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे लेकिन अब जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक इसकी घोषणा 22 तारीख के बाद संभव हो पाएगी। सूत्रों के अनुसार 27 अप्रैल से शुरू हुई चुनाव की इस प्रक्रिया में पूरे प्रदेश में कुल 15 लाख 37 000 सबसे ज्यादा सदस्य बने हैं और इन्होंने वोटिंग भी की है। इनमें से 11 लाख एक हजार सदस्यों की द्वारा सदस्यता स्कूल के भी जमा किया गया है लेकिन 4 लाख 36 हजार से कुछ ज्यादा सदस्य ऐसे भी हैं जिनके द्वारा भी तक शुल्क जमा नहीं किया गया है। ऐसे सदस्यों के लिए 22 जुलाई तक का समय दिया गया है कि वे अपनी सदस्यता शुल्क जमा कर दें। हालांकि इन्हे भी वोटिंग का अधिकार मिला था लेकिन यदि निर्धारित तिथि तक शुल्क जमा नहीं कर पाएंगे उनकी वोट निरस्त मानी जाएगी। और यही कारण है कि चुनाव नतीजे में कुछ विलंब हो सकता है। गौर तलब है कि अभी तक यह वक्त कांग्रेस के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी वरिष्ठ नेताओं और पार्टी हाईकमान के पसंद से चुने जाते रहे हैं। यह पहला मौका है जब कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की पहल पर यह प्रक्रिया अपनाई गई है अब देखना यह दिलचस्प होगा कि श्री गांधी के द्वारा की गई यह पहल कांग्रेस के लिए कितनी कारगर साबित होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button