वायरल गर्ल मोनालिसा ने प्रेमी फरमान से की शादी, पुलिस से मांगी सुरक्षा
Viral girl Monalisa marries boyfriend Farman, seeks police protection

वायरल गर्ल मोनालिसा ने प्रेमी फरमान से की शादी, पुलिस से मांगी सुरक्षा
रिपोर्टर आकाश पाण्डेय।……
जबलपुर, यश भारत।महाकुंभ के दौरान अपनी आंखों की खूबसूरती को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में है। इस बार मामला उनकी शादी और सुरक्षा की मांग से जुड़ा है। मोनालिसा ने अपने प्रेमी फरमान के साथ शादी कर ली है और अब दोनों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
मिली जानकारी के अनुसार मोनालिसा केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित नेमगुड़ा पुलिस स्टेशन पहुंचीं और अपने पति फरमान के साथ सुरक्षा की मांग की। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे और उनकी मुलाकात फेसबुक के माध्यम से हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने शादी करने का फैसला लिया।

बताया जा रहा है कि दोनों अलग-अलग धर्म से संबंध रखते हैं, जिसके कारण मोनालिसा के परिवार ने इस रिश्ते का विरोध किया। मोनालिसा का आरोप है कि परिवार की ओर से उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था और उन्हें धमकियां भी मिल रही थीं। इसी कारण उन्होंने घर छोड़ दिया और अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली।
पुलिस ने थाने में दोनों से पूछताछ की और मोनालिसा के दस्तावेजों की जांच की, जिसमें वह बालिग पाई गईं। इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें अपनी मर्जी से साथ रहने की अनुमति दे दी। साथ ही स्थानीय प्रशासन को भी सूचित किया गया है ताकि इस दंपति की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।







