जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
मदन महल में सुबह 5:00 बजे छेड़छाड़ की घटना का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने लिया मामले में संज्ञान

जबलपुर यश भारत।
अपने रूम से स्टेशन की तरफ जा रही एक युवती का छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हुआ है जिसके बाद पुलिस द्वारा वीडियो वायरल होने के पश्चात संज्ञान में लिया गया ।पुलिस ने बताया कि युवती बैग लेकर गेट नंबर 4 सांई मंदिर के पास अपने रूम से नैनपुर स्थित घर की ओर ट्रेन पकड़ने स्टेशन जा रही थी उसी वक्त ऑटो के पीछे खड़े एक युवक ने युवति के कमर में हाथ लगाया और उसकी तरफ दौड़ पड़ा इसके बाद युवती ने साहस का परिचय दिया और चिल्लाते हुए युवक को भी धक्का मारा, जिसके बाद वह पीछे की ओर भाग गया। वहीं दूसरी तरफ जैसे ही यह वीडियो सुबह से ही वायरल होने लगा पुलिस भी सक्रिय हो गई, पुलिस द्वारा तुरंत ही मामले में संज्ञान लिया गया और थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ आरोपी को पकड़ने में जुटे हुए।







