हिंदुओं पर अत्याचार से भड़की VHP, दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर जोरदार प्रदर्शन
इस बीच, बांग्लादेश ने भारत के हाई कमिश्नर प्रणय वर्मा को तलब किया

हिंदुओं पर अत्याचार से भड़की VHP, दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर जोरदार प्रदर्शन
बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या और हिन्दुओं पर हिंसा के विरोध में दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट गया है।
![]()
विश्व हिंदू परिषद ने मंगलवार को दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या के विरोध में VHP प्रदर्शन कर रही है। विरोध प्रदर्शन के चलते बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर तनाव बढ़ गया है। VHP पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रही है, वहीं बांग्लादेश में फंसे भारतीय नागरिकों, खासकर मेडिकल छात्रों की सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं बढ़ गई हैं।
इस बीच, बांग्लादेश ने भारत के हाई कमिश्नर प्रणय वर्मा को तलब किया था, जो भारत में बांग्लादेशी मिशनों की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं का हवाला देते हुए किया गया था। यह घटनाक्रम बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की बिगड़ती स्थिति और भारत-बांग्लादेश संबंधों में बढ़ते तनाव को हवा दे रहा है। भारत सरकार इस पूरे मामले पर नजर जमाए हुए है।प्रदर्शनकारियों ने चिंता जताई कि बांग्लादेश में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। उनका दावा है कि इस साल जनवरी से अब तक 50 से ज्यादा गैर-मुस्लिमों की हत्या हो चुकी है। कई लोगों पर ईशनिंदा के झूठे मामले भी दर्ज किए गए हैं।







