वायु सेवा संघर्ष समिति उड़ान जबलपुर:जबलपुर भोपाल वायु मार्ग की प्रस्तावित इंडिगो फ्लाइट जो कि हफ्ते में तीन दिन संचालित होगी का स्वागत किया


जबलपुर यशभारत। वायु सेवा संघर्ष समिति उड़ान जबलपुर ने जबलपुर भोपाल वायु मार्ग की प्रस्तावित इंडिगो फ्लाइट जो कि हफ्ते में तीन दिन संचालित होगी का स्वागत किया है एवं इंडिगो प्रबंधन को इस प्रयास हेतु धन्यवाद दिया है। समिति ने आशा व्यक्त की है कि जबलपुर से भोपाल के यात्री उक्त सुविधा का अधिकाधिक संख्या में लाभ उठाएंगे। यात्री किराया एक जानकारी में उड़ान जबलपुर के संयोजक हिमांशु खरे ने बताया की जबलपुर को प्रथम दृष्टि में पुणे, अहमदाबाद, कोलकाता, चेन्नई आदि शहरों से जोड़ने की आवश्यकता है क्योंकि उक्त वायु मार्ग पर यात्रियों की बड़ी संख्या है तथा एयरलाइन कंपनियों के लिए भी यह मार्ग बेहद लाभदायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि यदि जबलपुर भोपाल रूट का किराया नागरिकों के बजट में रहे तो यहां से फ्लायर्स की संख्या बढ़ेगी। फ्लाइट एक्सटेंशन उड़ान जबलपुर समिति के मनु शरत तिवारी, हिमांशु राय, बलदीप मैनी, जितेंद्र पचौरी, प्रीती चौधरी ने बताया कि यदि यात्री किराया ज्यादा रखा जाएगा तो यात्री कम मिलेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जबलपुर भोपाल रूट की फ्लाइट को यदि संभव हो तो पुणे तक बढ़ाया जाए तो यहां के नागरिकों की बड़ी पुरानी मांग की पूर्ति होगी। वायु सेवा संघर्ष समिति के आई के खन्ना, अरुण पवार, सोहन परोहा आदि ने इंडिगो प्रबंधन से आग्रह किया है कि वह जबलपुर भोपाल फ्लाइट को भविष्य में पुणे तक बढ़ाने का प्रयास करें। तात्कालिक तौर पर जबलपुर भोपाल फ्लाइट के समय को ऐसा निर्धारित किया जाए जिससे भोपाल से पुणे तक की कनेक्टेड फ्लाइट मिल सके।