इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

50 साल बाद फिर चली ‘वन रानी’ टॉय ट्रेन

संजय गांधी नेशनल पार्क में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया उद्घाटन

50 साल बाद फिर चली ‘वन रानी’ टॉय ट्रेन

संजय गांधी नेशनल पार्क में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया उद्घाटन

मुंबई, यश भारत  केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को मुंबई के प्रसिद्ध संजय गांधी नेशनल पार्क में ऐतिहासिक ‘वन रानी’ टॉय ट्रेन का उद्घाटन किया। कई वर्षों से बंद पड़ी यह ट्रेन अब नए रूप में फिर से पर्यटकों के लिए शुरू की गई है।

यह ट्रेन वर्ष 2020 में आए चक्रवात के दौरान ट्रैक को नुकसान पहुंचने के कारण बंद कर दी गई थी। अब इसे पर्यावरण अनुकूल बैटरी संचालित प्रणाली के साथ दोबारा शुरू किया गया है। इस अवसर पर पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, भाजपा नेता प्रवीण दरेकर, विधायक संजय उपाध्याय, विधायक मनीषा चौधरी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि ‘वन रानी’ टॉय ट्रेन पिछले लगभग 50 वर्षों से संजय गांधी नेशनल पार्क आने वाले पर्यटकों के लिए बड़ा आकर्षण रही है। उन्होंने बताया कि चक्रवात में ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के कारण इसे बंद करना पड़ा था, लेकिन राज्य सरकार की मंजूरी के बाद अब इसे आधुनिक तकनीक के साथ फिर से शुरू किया गया है।

गोयल ने कहा कि यह ट्रेन पूरी तरह बैटरी से चलने वाली है, जिससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने इसे भारत की आधुनिक विकास यात्रा का उदाहरण बताते हुए कहा कि देश विकास और विरासत संरक्षण दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है।

संजय गांधी नेशनल पार्क मुंबई का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और ‘वन रानी’ टॉय ट्रेन यहां आने वाले बच्चों और परिवारों के बीच खासा लोकप्रिय रही है। इसके दोबारा शुरू होने से पार्क में आने वाले पर्यटकों का अनुभव और भी बेहतर होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button