जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

भाजपा संभागीय कार्यालय में हंगामा उत्तर मध्य की टिकट के खिलाफ सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

WhatsApp Image 2023 10 21 at 7.09.47 PM

जबलपुर यश भारत। भारतीय जनता पार्टी की पांचवी सूची जारी होने के साथ ही हंगामे की भी शुरुआत हो गई है। उत्तर मध्य विधानसभा सीट की हुई घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय में हंगामा किया जा रहा है । भाजपा द्वारा अपनी पांचवी सूची में उत्तर मध्य विधानसभा सीट की घोषणा कर दी गई है। जिसके खिलाफ भाजपा के दूसरे दावेदारों के समर्थक अब हंगामें पर उतारू हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भाजपा संभागीय कार्यालय में संगठन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी चल रही है।

Related Articles

Back to top button