जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

अनिश्चिता हुई समाप्त, जय हिंद सभा में नहीं आएंगे राहुल और प्रियंका गांधी

अनिश्चिता हुई समाप्त, जय हिंद सभा में नहीं आएंगे राहुल और प्रियंका गांधी

सेना के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी सबसे पहले करेंगे सभा को संबोधित

जबलपुर, यश भारत। शनिवार 31 मई को शहर में होने वाली कांग्रेस की जय हिंद सभा को लेकर अब बड़ा बदलाव सामने आया है। पहले प्रचारित किया गया था कि इस सभा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल होंगे, लेकिन अब कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बताया है कि दोनों नेता सभा में शामिल नहीं होंगे।

अब सभा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी राज्यसभा सांसद विवेक तंखा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे, सभा की शुरुआत जबलपुर एयरपोर्ट से  शौर्य यात्रा के रूप में होगी, जो शौर्य स्तंभ पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। इसके बाद मुख्य आयोजन शहीद स्मारक, गोल बाजार में होगा, जहां जनसभा को संबोधित किया जाएगा। इस आयोजन में सबसे पहले सेना के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी  श्याम श्रीवास्तव सभा को संबोधित करेंगे।

इस पत्रकार वार्ता को कार्यक्रम प्रभारी पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और पूर्व विधायक संजय शर्मा ने संबोधित किया इस मौके पर पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा और ग्रामीण अध्यक्ष निलेश जैन मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button