भोपालमध्य प्रदेश

छिंदवाड़ा हादसे पर सरकार पर बरसे उमंग सिंघार, बोले- घटनाओं को रोकने की ठोस नीति नहीं

छिंदवाड़ा हादसे पर सरकार पर बरसे उमंग सिंघार, बोले-घटनाओं को रोकने की ठोस नीति नहीं

भोपाल, यश भारत । छिंदवाड़ा में हुए दर्दनाक हादसे को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश में हालात ऐसे बन गए हैं मानो इमरजेंसी जैसी स्थिति हो, लेकिन सरकार हर बार घटना होने के बाद ही जागती है।
उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा की घटना के बाद सरकार ने ताबड़तोड़ तैयारियां जरूर कीं, लेकिन तब तक कई घरों के चिराग बुझ चुके थे। सिंघार ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर ऐसी घटनाएं बार-बार क्यों हो रही हैं और क्या सरकार के पास इन्हें रोकने के लिए कोई ठोस नीति नहीं है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रशासन को पहले से ही ऐसी संभावित घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि लोगों की जान बचाई जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी दुर्घटना के बाद राहत और सहायता देने में भी देरी नहीं होनी चाहिए।
उमंग सिंघार ने मांग की कि किसी भी हादसे के बाद पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को केवल घटनाओं पर प्रतिक्रिया देने के बजाय ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस नीति बनानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाएं दोबारा न हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button