मध्य प्रदेशराज्य

उज्जैन की धाकड़ बेटियों ने रचा इतिहास, दांव पेंच के कायल हुए मोहन यादव 

Table of Contents

उज्जैन की धाकड़ बेटियों ने रचा इतिहास, दांव पेंच के कायल हुए मोहन यादव 

 

उज्जैन की प्रियांशी ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, चार्वी मेहता ने शतरंज में दी शह-मात, तीसरी बार गोल्ड मेडल पर जमाया कब्जा.

UJJAIN PRIYANSHI WON GOLD MEDAL

के उज्जैन की 2 बेटियों ने खेल की दुनिया में अपना लोहा मनवाया है. आज उनकी उपलब्धि पर उज्जैन सहित पूरे प्रदेश के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी दोनों बेटियों की तारीफ की है. दरअसल, उज्जैन की प्रियांशी ने वियतमान में आयोजित एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2025 में गोल्ड मेडल जीता है. वहीं उज्जैन की शतरंज खिलाड़ी चार्वी मेहता ने 5वें ऑल इंडिया फिडे रेटेड स्पेशियली एबल्ड चेस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है.

सीएम ने की प्रियांशी की तारीफ

बता दें कि उज्जैन निवासी प्रियांशी ने हाल ही में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया. इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जिला प्रशासन, खेल विभाग सहित कुश्ती प्रेमियों ने बधाई दी. प्रियांशी के पिता मुकेश प्रजापति ने बताया, “11 साल की उम्र में प्रियांशी ने कुश्ती करनी शुरू कर दी थी. प्रियांशी की बड़ी बहन नुपुर भी कुश्ती की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रही है. प्रियांशी ने कई र्स्पधाओं में मेडल हासिल किया है.”

Asian Wrestling Championship

प्रियांशी की उपलब्धियां

प्रियांशी ने साल 2018 में जापान में खेली गई कुश्ती प्रतियोगित में अंडर 15 वर्ग में चौथा स्थान प्राप्त किया था. 2020 में सीनियर फेडरेशन कप पंजाब में गोल्ड मेडल जीता. साल 2022 में जूनियर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप बुल्गारिया में तीसरा स्थान हासिल किया. 2023 में जूनियर जॉर्डन एशियाई चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया. 2025 में सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप वियतनाम में गोल्ड पदक जीता. प्रियांशी अब आगामी 29 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाली 53 किलो वर्ग में रैंकिंग सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप तुर्की में जाएंगी और दल का प्रतिनिधित्व करेंगी.

Chess player Charvi won gold medal

विधायक महेश परमार ने दी बधाई

विधायक महेश परमार ने प्रियांशी से मुलाकात कर बधाई दी. साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा कि “उज्जैन की बेटी प्रियांशी को एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप वियतनाम में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का परचम लहराने पर हार्दिक बधाई. प्रियांशी और उनके पिता मुकेश जिनके अटूट प्रयास से दोनों बिटिया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में समाज का नाम गौरवान्वित कर रही हैं. बिटियां को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button