जबलपुरमध्य प्रदेश

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 334 पाव देशी शराब जप्त

जबलपुर यशभारत। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जिले में चल रहे अवैध मादक पदार्थ और शराब के कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के तहत थाना गोरखपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री पल्लवी शुक्ला और नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एम.डी. नागोतिया के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी गोरखपुर नितिन कमल के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दो आरोपियों को 334 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

21 सितम्बर की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि टेंडर-2 मांडवा क्षेत्र के एक खंडहरनुमा मकान में भारी मात्रा में देशी शराब रखी गई है। तत्काल दबिश दी गई, जहां मौके से सुमित यादव (20 वर्ष) निवासी बीएल-5, टेंडर-2 मांडवा को पकड़ा गया। उसके पास से 5 कार्टून और 1 थैले में कुल 334 पाव देशी शराब (कीमत लगभग ₹30,000) बरामद की गई।
पूछताछ में सुमित ने बताया कि यह शराब रितिक छिपेल (20 वर्ष) निवासी ब्रजमोहन नगर, टेंडर-2 के कहने पर रखी गई थी, जिसके बदले उसे ₹300 मिलने थे। बाद में आरोपी रितिक को भी अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने आरोप स्वीकार किए।
दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी रामपुर उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक विजय पाठक, आरक्षक कैलाश पाल और दीपक की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button