जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

12 साल तक बदले की आग में जले दो भाई, फिर मौका देख मां के आशिक का किया कत्ल

शहडोल। शहडोल जिले के अंतिम छोर स्थित सीधी थाना क्षेत्र के ग्राम मीठी में नाजायज संबंधों के चलते नाई की हत्या करने वाले दोनों सगे भाइयों को सीधी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की मां से नाई के नाजायज संबंध के चलते पिता ने 12 साल पहले सुसाइट कर लिया था। तब से दोनों भाइयों में बदले की आग में जल रही थी। 12 साल बाद मौका मिलते ही नाजायज रिश्ते का दोनों भाइयों ने मिलकर अंत कर दिया।

शहडोल जिले के ग्राम मीठी के रहने वाले नाई का काम करने वाले चोखे लाल नापित का गत दो दिन पहले गांव के ही रहने वाले दो सगे भाई आरिफ और शाकिर ने मिलकर हत्या कर दी। फिर शव को बाइक में रखकर 8 किलोमीटर दूर जंगल के झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए थे। सीधी पुलिस ने आरोपी के झिकबिज़री ससुराल से घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपियों के मां से नाई चोखे लाल का नाजायज संबंध होने के कारण उसके पिता ने लगभग 12 साल पहले सुसाइट कर ली थी। इसके बाद भी नाई चोखेलाल का आरोपियों की मां से संपर्क बना रहा और आनाजान भी लगा रहा। यह बात तब से उन दोनों भाइयों को खटक रही थी। इसी बात का बदला लेने के लिए दोनों ने 12 साल इंतजार किया और जब वो बड़े हुए मौका देखकर वारदात को अंजाम दे दिया। मामले में सीधी थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा का कहना है कि, नाई की हत्या करने वाले दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button