नजातीय गौरव दिवस: सीएम ने क्रांति गौड़ को 1 करोड़ का चेक दिया; आलीराजपुर से कांग्रेस पर साधा निशाना

नजातीय गौरव दिवस: सीएम ने क्रांति गौड़ को 1 करोड़ का चेक दिया; आलीराजपुर से कांग्रेस पर साधा निशाना
भोपाल, यशभारत। मध्य प्रदेश में 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर और आलीराजपुर के मुख्य कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। जबलपुर में सीएम ने महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ को एक करोड़ रुपए का चेक देकर सम्मानित किया, जबकि आलीराजपुर में उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी छीतू सिंह किराड़ की प्रतिमा का लोकार्पण कर कांग्रेस पर हमला बोला।
जबलपुर: क्रिकेटर क्रांति गौड़ का सम्मान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर में जबलपुर पहुंचे, जहां सदर स्थित गैरीसन ग्राउंड में जनजातीय गौरव मेले का आयोजन किया गया। सीएम ने मंच पर महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की सदस्य रहीं क्रांति गौड़ को एक करोड़ रुपए का पुरस्कार राशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। छतरपुर जिले के घुवारा की निवासी क्रांति गौड़ ने महिला वर्ल्ड कप में 9 विकेट हासिल किए थे। सीएम ने उनकी उपलब्धि को प्रदेश का गौरव बताया। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगू भाई पटेल, जनजातीय मंत्री विजय शाह, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान जनजातीय मंत्री विजय शाह को ढोल लेकर नाचते हुए देखा गया, जिसने उत्सव में नई ऊर्जा भर दी।







