भोपालमध्य प्रदेश

वंदेमातरम की 150वीं वर्षगांठ पर हुआ पौधरोपण कार्यक्रम

वंदेमातरम की 150वीं वर्षगांठ पर हुआ पौधरोपण कार्यक्रम
भोपाल यशभारत। वंदेमातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शुक्रवार को रेलवे कॉलोनी हबीबगंज स्थित झूला घर प्रांगण में विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीआरएम पंकज त्यागी एवं एडीआरएम अभिराम खरे सहित अन्य अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण जागरूकता संदेश दिया।
मंडल रेल प्रबंधक ने इस अवसर पर वंदेमातरम के अमर संदेश को याद करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र का विस्तार राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है। वृक्षारोपण के माध्यम से प्रकृति संरक्षण तथा स्वच्छ-हरित परिसर की दिशा में यह पहल अत्यंत सार्थक है। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक अभिराम खरे, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी विजय सिंह, अन्य अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों ने सहभागिता दर्ज कर पौधरोपण किया। सभी ने परिसर को अधिक हरित और स्वच्छ बनाने के संकल्प के साथ विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button