बलसाड़–पुरी ट्रेन में किन्नरों की दबंगई, यात्रियों से वसूली… RPF ने तीन को पकड़ा
जबलपुर यशभारत

बलसाड़–पुरी ट्रेन में किन्नरों की दबंगई, यात्रियों से वसूली… RPF ने तीन को पकड़ा
जबलपुर यशभारत। बलसाड़–पुरी एक्सप्रेस में उस वक्त हड़कंप मच गया जब किन्नरों द्वारा जनरल कोच में यात्रियों से जबरन पैसे वसूले जाने की शिकायत सामने आई। बताया जा रहा है कि ट्रेन के कोचों में घूम-घूमकर कुछ किन्नर यात्रियों पर पैसे देने का दबाव बना रहे थे जिससे कई यात्री असहज और भयभीत हो गए।मामले की सूचना मिलते ही आरपीएफ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन किन्नरों को पकड़ कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव खरब ने बताया कि उक्त गाड़ी के यात्रियों की सूचना पर उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, आरक्षक हरिकेश दुबे, आरक्षक सूर्यनाथ यादव व आरक्षक शत्रुघन सिंह टीम के द्वारा जबलपुर स्टेशन के आउटर एवं स्टेशन पर चेकिंग के दौरान आउटर पर उतरे 3 किन्नरों को पकड़ा गया जिनके द्वारा यात्रियों से पैसा वसूलना व न्यूसेंस करना स्वीकार करने पर उनके विरुद्ध रेल अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई







