
पैसे बचाने के लिए कुत्ते को बना दिया कूड़ेवाला, कचरा फेंकते समय CCTV ने खोली मालिक की पोल
लगा भारी जुर्माना
इटली के कैटेनिया में एक व्यक्ति ने पैसे बचाने के लिए अपने कुत्ते को कचरा फेंकने की ट्रेनिंग दी। सीसीटीवी फुटेज में कुत्ता मुंह में कचरे का थैला ले

इटली के कैटेनिया शहर में एक व्यक्ति ने कूड़ेवाले का खर्चा बचाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया जिसे जानकर प्रशासन भी हैरान रह गया। शहर के अधिकारियों ने हाल ही में नगरपालिका में लगे सीसीटीवी कैमरों द्वारा रिकार्ड किया गया एक वीडियो साझा किया है।
वीडियो में एक कुत्ता अपने मुंह में कचरे का थैला ले जाते हुए और उसे सड़क के किनारे फेंकते हुए दिखाई दे रहा है, और फिर वापस वहीं लौट जाता है जहां से वह आया था।
मालिक ने दी थी कटरा फेंकने की ट्रेनिंग
फुटेज का विश्लेषण करने के बाद, अधिकारियों को यकीन हो गया कि कुत्ते को उसके मालिक ने अवैध रूप से कचरा फेंकने का प्रशिक्षण दिया था। पुलिस ने बाद में कुत्ते की पहचान कर ली और उसके मालिक पर कचरा अवैध रूप से फेंकने और इसमें कुत्ते का इस्तेमाल करने के आरोप में जुर्माना लगाया







