भोपाल में TMG ग्रुप की संगीतमय संध्या, वरिष्ठों ने गाए सुगम गीत

भोपाल में TMG ग्रुप की संगीतमय संध्या, वरिष्ठों ने गाए सुगम गीत
भोपाल, यशभारत। पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभागार में ईश्वर के वचनों के बाद सुगम संगीत की धुनें गूंजीं। ट्रैक म्यूजिकल ग्रुप (TMG) के सदस्यों ने संगीत की महान कला दुनिया का सबसे बड़ा खजाना है के विचार को सार्थक करते हुए कराओके सिंगिंग के जरिए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
2019 में गोपाल लेले द्वारा स्थापित इस ग्रुप का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को गीत गायन का मंच प्रदान करना है। इसमें प्रोफेशनल और गैर-प्रोफेशनल दोनों सदस्य शामिल हैं। सात वर्षों से छोटे-छोटे सम्मेलनों का आयोजन करने वाले TMG ने इस बार पॉलिटेक्निक ऑडिटोरियम में भव्य संगीतमय संध्या का सफल आयोजन किया।
ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि भविष्य में हर प्रकार के सुगम संगीत को प्रस्तुत करने का लक्ष्य है। इस आयोजन ने भोपाल वासियों में संगीत के प्रति उत्साह जगाया।







